शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमिलई में विवेकानंद कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमिलई में विवेकानंद कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित

दिनांक 16 जनवरी 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमिलई में शासन की मंशानुसार विवेकानंद कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा, करियर एवं जीवन निर्माण से संबंधित सही मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
यह कार्यक्रम रामपुर नैकिन विकासखंड, जिला सीधी के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और क्षमताओं के अनुरूप विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य को लेकर जागरूक हो सकें।

कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री बलवंत सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ। उनके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजन पूरी तरह अनुशासित और प्रभावी रहा। प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के महत्व पर भी प्रेरक उद्बोधन दिया गया।

विवेकानंद कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम शासन की छात्रहितैषी सोच को दर्शाता है। इस आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए सही दिशा मिली। कार्यक्रम को शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा सराहनीय पहल बताया गया।