मंगल भारत सीधी : आज पूरे भारतवर्ष में गणतंत्र दिवस की 77 वी वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है.

लाल किले से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जय हिंद के नारों की गूंज गूंज रही है.
वही सीधी जिले के सीधी विकासखंड चौपाल संकुल केंद्र अंतर्गत शासकीय प्राथमिक पाठशाला आवास बस्ती सूखी में बड़े ही धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम मनाया गया.
जिसमें बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर विद्यालय में उपस्थित मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए सेनानियों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए क्षेत्र वासियों को एवं प्रदेशवासियों को
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की.