दिनांक 27.01.2026 को यूएफबीयू द्वारा आयोजित देशव्यापी हड़ताल एवं रैली का विवरण.

आज दिनांक 27 जनवरी 2026 को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंक कर्मियों की विभिन्न मांगों, विशेष रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आयोजन किया गया। इसी क्रम में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, इकाई रीवा द्वारा व्यापक रैली एवं हड़ताल प्रदर्शन आयोजित किया गया।
रैली का शुभारंभ मुख्य शाखा, भारतीय स्टेट बैंक, रीवा से हुआ, जो सिरमौर चौराहा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष धरना प्रदर्शन के उपरांत शिल्पी प्लाजा, अमहिया होते हुए पुनः सिरमौर चौराहा पहुँची, जहाँ सभा का आयोजन किया गया तथा हड़ताल का विधिवत समापन किया गया।
उक्त हड़ताल के दौरान शहर के समस्त बैंक पूर्णतः बंद रहे एवं सभी बैंक कर्मियों ने एकजुट होकर हड़ताल में सहभागिता की। हड़ताल के माध्यम से यूएफबीयू द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि पांच दिवसीय बैंकिंग सहित बैंक कर्मियों की जायज मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना आवश्यक है।
हड़ताल एवं रैली में यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
श्री अशोक दुबे जी (क्षेत्रीय सचिव, अवार्ड स्टाफ),
श्री अटल मिश्रा जी (क्षेत्रीय सचिव, अधिकारी संघ, भोपाल सर्किल),
श्री ऋषभ श्रीवास्तव जी (अध्यक्ष, यूएफबीयू, मध्यप्रदेश इकाई),
श्री रुद्र पांडेय जी (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक यूनियन, मध्यप्रदेश)
सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त हड़ताल को सफल बनाने में निम्नलिखित कामरेड्स एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही—
कामरेड अमित सिंह, अम्बरीष पयाशी (जिला प्रतिनिधि, रीवा – अवार्ड स्टाफ), अमित गौतम, साजिद, रोहित मिश्रा, सचिन सेन, खुशबू तिवारी, कृतिका, पूजा तिवारी, जागृति पटेल, हर्षल, प्रियंका मीरचंदानी, अल्पना रवि, सारांश, मिथिलेश कुमार, सिद्धार्थ द्विवेदी, शिवेंद्र द्विवेदी, नितिन दुबे, दीपक मिश्रा, प्रिय मित्रा, हेमंत कुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, दिव्यम शुक्ला, शिखर सिंह, विनय खत्री, आसिफ सहित अनेक बैंक कर्मियों ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं बैंक कर्मियों के सहयोग एवं एकजुटता से यह हड़ताल एवं रैली पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सफल रही।