मंगल भारत :शहडोल: व्यवहारी:-मध्य प्रदेश में 2025-26

शैक्षणिक सत्र समाप्ति की ओर है एवं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख है सुनिश्चित हो चुकी हैं जिसको लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं वही शहडोल जिले के व्यवहारी विकासखंड अंतर्गत शास उच्च माध्य विद्यालय पपरेडी मे कल 29.01.26 को सरस्वती पूजन एवं खेल पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

जिसमे विद्यालय के प्राचार्य आनंद राम कवर मुख्य अतिथि के रूप मे , एवं क्रीड़ा प्रभारी बिष्णु गोविन्द चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मंचसीन थे! कार्यक्रम मे माँ सरस्वती जी का पूजन किया गया ततपश्चात पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम किया गया जिसमे खेल पुरस्कार के रूप मे खो- खो, कब्बडी, म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन और अन्य खेल शामिल थे! छात्राओं को बेस्ट उपस्थित, बेस्ट अनुशासन, और मेधावी का पुरस्कार देकर उनका समान किया गया! विद्यालय के प्राचार्य के द्वारा सभी छात्रों को सर्टिफिकेट और मैडल दिया गया, विद्यालय के बेस्ट टीचर का अवार्ड विद्यालय कि शिक्षिका अनुपमा मिश्रा जी को दिया गया! कार्यक्रम का मंच संचालन

गौरव पयासी द्वारा किया गया कार्यक्रम मे विद्यालय के शिक्षक प्रदीप त्रिपाठी , शशिधर खैरवार , बिजेंद्र राठौर , पार्वती उइके , सुनील पटेल , विनय द्विवेदी , हिमांशु साहू , श्अमित तिवारी , राजेश द्विवेदी , सुषमा रैदास और अन्य सभी शिक्षक उपस्थित रहे.