मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश पाण्डेय विधायक सीधी से की सौजन्य भेंट.

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश पाण्डेय विधायक सीधी से की सौजन्य भेंट.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 क्रियान्वयन पर चर्चा.शैक्षणिक कैलेंडर का विमोचन हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ कर्तव्य बोध कार्यक्रम
शिक्षकीय अम्ले की प्रमुख मांगों पर चर्चा.

मंगल भारत सीधी- मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला सीधी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय 8 फरवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती रीती पाठक जी से सौजन्य भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा करते हुए जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजन की बात रखी गई जिससे प्रभावी ढंग से निचले स्तर तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का क्रियान्वयन हो सके कार्यशाला में समस्त प्रकार के शिक्षकों और विद्वानों की उपस्थित रहे। अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली द्वारा प्रति वर्ष शैक्षणिक कैलेंडर का प्रकाशन किया जाता है जिसका विमोचन हर जिले में किया जाता है ।विधायक जी द्वारा शैक्षणिक कैलेंडर का भी मोचन किया गया। साथ ही हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ की परिकल्पना को विद्यालय स्तर तक लागू किया जाए इसके लिए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तथा अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वावधान में हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ पुस्तक का प्रकाशन किया गया ।जिसका विमोचन भी विधायक जी द्वारा किया गया। संघ के द्वारा प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती से लेकर सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के मध्य कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन प्रत्येक विद्यालय में मनाया जाता है ।जिसका उद्देश्य हर एक व्यक्ति अपने कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति जागरुक होकर ईमानदारी और जवाबदारी के साथ कार्य करें । इसके बारे में विधायक जी से विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी गई विधायक जी द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यों की सराहना की शिक्षकों की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई नवीन शिक्षक संवर्ग के शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, गुरुजी को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन बहाली, एवं ईअटेंडेंस मे आवश्यक सुधार करने तथा ई अटेंडेंस किसी कारण से ना लगने पर शिक्षकों का वेतन ना काटे जाये तथा अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण 12 माह का वेतन नियमित शिक्षकों जैसी सुविधाएं प्रदान की जाए। साथ अन्य चर्चाएं शिक्षक हित, छात्र हित, विद्यालय हित मे की गई विधायक महोदया द्वारा सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए एक-एक मांगों को माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया और यह कहां गया की मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिस भावना के साथ कार्य कर रहा है। उससे निश्चित ही शिक्षकों की संपूर्ण मांगे एवं समस्याओं का समाधान होगा साथ ही राष्ट्र का छात्र का विद्यालय का शिक्षक का हित होगा।