संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा जिला सीधी ने यस डी एम चुरहट को सौंपा ज्ञापन.सीधी.

संयुक्त किसान मजदूर मोर्चा जिला सीधी ने यस डी एम चुरहट को सौंपा ज्ञापन.

मंगल भारत:सीधी:चुरहट आज संयुक्त ट्रेड यूनियनों वा संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान के तहत 20 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम यस डी एम चुरहट शैलेश द्विवेदी को सौंपा.
ज्ञापन में चार काले श्रम कानून रद्द करने 30 हजार मासिक न्यूनतम वेतन देने, पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने , निजीकरण खत्म करने ,मनरेगा बंद करने बजट में की गई कटौती के विरोध सहित किसानों के काले कानून निरस्त करने 60 की उम्र के बाद किसानों को 10 हजार रुपए प्रति माह पेंशन देने , समर्थन मूल्य देने 5 एकड़ तक के किसानों को अपने खेत में काम करने पर मनरेगा से मजदूरी भुगतान देने , किसानों की आत्म हत्या रोकने हेतु कृषि ऋण माफी करने, वा बेरोजगारों को रोजगार ना देने की स्थिति में 10 हजार रुपए प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने, सहित सीलिंग एक्ट वा भूदान की भूमि भूमिहीनों में बांटने की मांगे प्रमुख रूप में थी। स्मार्ट मीटर नहीं लगाने बिजली कानून 2025 रद्द करने नया बीज कानून रदद करने की मांग भी शामिल थी.
ज्ञापन सौंपने वालों में कामरेड बद्री प्रसाद मिश्र, कामरेड आनंद पाण्डे, कामरेड प्रमोद शुक्ला, कामरेड इंद्रभान सिंह, कामरेड मानिक लाल साकेत,कामरेड महेंद्र सिंह बघेल, कामरेड रामविश्वास साकेत, कामरेड दलगंजन कोल , कामरेड राजकुमार उपाध्याय ,भागीरथी साकेत , पुष्पराज साकेत,वंशीलाल साकेत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।