PWD सड़क निर्माण में कुछ ग्रामीणों का विरोध, अधिकांश ने बताया आवश्यक विकास कार्य.
मंगल भारत.सीधी.ग्राम पंचायत कुआं से भीतरी डाडी टोला तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर विवाद की स्थिति सामने आई है। प्रशासन द्वारा आरआई एवं पटवारी के माध्यम से संबंधित भूमि की विधिवत नपाई की जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा निर्माण कार्य में रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क सार्वजनिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उनका मानना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को दैनिक कार्यों, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नपाई नियमानुसार की गई है और सड़क निर्माण जनहित में कराया जा रहा है। अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से विकास कार्य में सहयोग करने की अपील की है।