ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के लिए रेलवे ने एडवोकेट जय सिंह बघेल को बनाया आधिकारिक अधिवक्ता.सीधी.

ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना के लिए रेलवे ने एडवोकेट जय सिंह बघेल को बनाया आधिकारिक अधिवक्ता.

मंगल भारत.सीधी/सिंगरौली। बहुप्रतीक्षित ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी मामलों के लिए भारतीय रेलवे ने एडवोकेट जय सिंह बघेल को अपना आधिकारिक अधिवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
रेल परियोजना से संबंधित विभिन्न न्यायालयीन प्रक्रियाओं, भूमि अधिग्रहण, मुआवजा एवं अन्य विधिक विषयों में अब एडवोकेट जय सिंह बघेल रेलवे की ओर से प्रभावी पैरवी करेंगे। उनके विधिक अनुभव और क्षेत्रीय मामलों की गहरी समझ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
क्षेत्र के अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने आशा जताई है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में परियोजना से जुड़े विधिक प्रकरणों का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान सुनिश्चित होगा, जिससे विकास कार्यों को गति मिलेगी।
गौरतलब है कि ललितपुर–सिंगरौली रेल परियोजना क्षेत्रीय विकास, उद्योग और आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसे में एक अनुभवी अधिवक्ता की नियुक्ति से परियोजना के कार्यों को कानूनी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
एडवोकेट जय सिंह बघेल को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।