केवल इनकम के आधार पर ओबीसी क्रीमी लेयर का दर्जा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

केवल इनकम के आधार पर ओबीसी क्रीमी लेयर का दर्जा नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के क्रीमी लेयर से जुड़े मुकदमे में अहम टिप्पणी की। दो जजों की खंडपीठ ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि आरक्षण के इस मामले में अभ्यर्थी के क्रीमी लेयर का निर्धारण केवल माता-पिता या अभिभावकों की सैलरी के आधार पर नहीं किया जा सका। जस्टिस पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने अपने फैसले में सरकार की अपील को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि क्रीमी लेयर दर्जा का निर्धारण करते समय माता-पिता या अभिभावकों के पदों और स्थिति को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। बेंच ने केंद्र सरकार की उन अपीलों को खारिज कर दिया, जो हाई कोर्ट के फैसलों के खिलाफ थीं। कोर्ट ने उन यूपीएससी उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है, जिन्हें सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बावजूद नौकरी नहीं दी गई थी। सरकार ने उनके माता-पिता की सैलरी को आधार मानकर उन्हें गलत तरीके से क्रीमी लेयर की श्रेणी में डाल दिया था। अदालत ने साफ किया कि अधिकारियों ने उम्मीदवारों को आरक्षण से बाहर करने के लिए गलत पैमाना अपनाया। जस्टिस महादेवन ने फैसले में लिखा कि कोई उम्मीदवार क्रीमी लेयर में आता है या नहीं, इसका फैसला केवल आय के आधार पर नहीं हो सकता। यह पूरा विवाद उन उम्मीदवारों से जुड़ा था जिनके माता-पिता सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू), बैंकों या इसी तरह के संस्थानों में काम करते थे।
फरवरी महीने में देश की खुदरा महंगाई दर बढक़र 3.21 फीसदी पहुंची
पश्चिम एशिया में गहराते भू-राजनीतिक संकट और वैश्विक व्यापारिक अनिश्चितताओं के बीच भारत के लिए एक और चिंता वाली खबर है। फरवरी महीने में देश की खुदरा महंगाई दर बढक़र 3.21 फीसदी हो गई है। यह बढ़ोतरी ऐसे समय में दर्ज की गई है जब ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे विवाद ने वैश्विक तेल सप्लाई को लेकर खतरे की घंटी बजा दी है। जनवरी में खुदरा महंगाई दर यानी सीपीई 2.75फीसदी थी, जो फरवरी में बढक़र 3.21फीसदी हो गई है। यह बढ़ोतरी शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा महसूस की जा रही है। फरवरी में ग्रामीण महंगाई दर 3.37फीसदी और शहरी महंगाई दर 3.02फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि यह आंकड़ा अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 4 फीसदी के लक्ष्य से नीचे है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में महंगाई बढ़ने का सबसे बड़ा कारण खाने-पीने की चीजें हैं। फरवरी में खाद्य महंगाई दर तेजी से उछलकर 3.47फीसदी हो गई है, जो जनवरी में 2.13फीसदी थी।
ताकत का प्रदर्शन: एयर चीफ मार्शल ने मल्टी-रोल लड़ाकू विमान उड़ाया
भारत की वायु सेना का सीमावर्ती क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन करने के लिए देखने को मिला। भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने आज मिग-29 यूपीजी मल्टी-रोल लड़ाकू विमान को अकेले उड़ाया। एपी सिंह ने एक प्रमुख सीमावर्ती बेस से उड़ान भरी। विमान के लैंड करने का वीडियो भी सामने आया है। अपनी यात्रा के बाद, एयर चीफ ने बेस पर भारतीय वायु सेना के पूर्व सैनिकों से भी बातचीत की। इस दौरे में भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल तैयारी, लड़ाकू क्षमताओं और फॉरवर्ड बेस पर मिशन की तैयारी पर जोर दिया गया। मिकोयान एमआईजी-29 सोवियत यूनियन का बनाया हुआ एक मी-इंजन लड़ाकू विमान है। भारतीय वायु सेना चार दशकों से इस्तमाल हो रहे अपने एमआईजी-29 फ्लीट को अपग्रेड करने का फैसला किया था। सोवियत में बना यह विमान 1970 के दशक में बनाया गया था और 1980 के दशक में वायु सेना में शामिल किया गया था। इसे असल में अमेरिकन एफ-16 लड़ाकू विमान का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था।
सीबीएसई ने खारिज की पेपर रद्द होने की अफवाह, जारी की नई तारीख
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक फर्जी नोटिस को लेकर छात्रों और अभिभावकों को सतर्क किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी की परीक्षा के संबंध में वायरल किया जा रहा नोटिस पूरी तरह से आधारहीन और गलत है। बोर्ड ने अब आधिकारिक तौर पर संशोधित परीक्षा तिथि की पुष्टि कर दी है ताकि छात्रों के बीच बना भ्रम दूर हो सके। पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक सर्कुलर वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि मिडिल ईस्ट के परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी गई है या इसकी तारीखों में बड़ा बदलाव हुआ है। इस फर्जी नोटिस ने हजारों छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता बढ़ा दी थी। सीबीएसई ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया। बोर्ड ने कहा कि छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट ष्ड्ढह्यद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।