रामपुर नैकिन में ईको स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, बच्चों की हुई हृदय जांच.सीधी.

रामपुर नैकिन में ईको स्क्रीनिंग कैंप आयोजित, बच्चों की हुई हृदय जांच.

सीधी। जिला प्रशासन सीधी, जिला स्वास्थ्य समिति, RBSK तथा श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल की टीम के संयुक्त सहयोग से NCL CSR के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन में ईको स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप के दौरान बच्चों की हृदय संबंधी जांच (ईको स्क्रीनिंग) की गई, जिसमें जांच किए गए सभी बच्चों का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि यदि किसी बच्चे में इस प्रकार की समस्या पाई जाती है तो समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी भी बच्चे में हृदय संबंधी समस्या के लक्षण दिखाई दें, तो वे अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, RBSK के डॉक्टरों अथवा श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल से संपर्क करें। बताया गया कि श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल द्वारा बच्चों के जन्मजात हृदय रोग का उपचार पूर्णतः निःशुल्क एवं सेवा भाव से प्रदान किया जाता है।
इस शिविर में डॉ. सज्जन सिंह (आयुष चिकित्सा अधिकारी, रामपुर नैकिन), लालिया बाई खैरवार (एएनएम), पंकज शुक्ला (काउंसलर), अभिषेक उपाध्याय (मल्टी स्किल्ड) एवं किरण प्रजापति (मल्टी स्किल्ड) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।