सुप्रिया तिवारी का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर.

मंगल भारत: चुरहट: सीधी:— क्षेत्र की होनहार छात्रा सुप्रिया तिवारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, विद्यालय और पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
सुप्रिया अपने क्षेत्र में स्थित आर एम मेमोरियल विद्यालय की छात्रा है सुप्रिया के पिता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुआं में शिक्षक के रूप में सदस्य हैं और उनके बाबा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में विख्यात के रूप में है.
सुप्रिया ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और अनुशासन के कारण ही वह इस परीक्षा में सफल हो सकीं। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता अवश्य मिलती है।
विद्यालय के शिक्षकों ने सुप्रिया की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेधावी और मेहनती छात्रा रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने सुप्रिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।