नहर में गिरी बोलेरो, दो युवक बाल-बाल बचे
रामपुर नैकिन, सीधी.

मंगल भारत:रामपुर नैकिन: तहसील रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम मझिगवां निवासी आकाश त्रिपाठी (21 वर्ष), पिता नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने थाना रामपुर नैकिन में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने मित्र कृष्णा केवट के साथ बुधवार शाम करीब 4 बजे बोलेरो वाहन (क्रमांक MP18C3432) से ग्राम पिपरांव की ओर सामान खरीदने जा रहे थे।
बताया गया कि जैसे ही वे ग्राम धौरहरा के पास नहर किनारे सड़क पर पहुंचे, अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सीधे बाणसागर नहर में जा गिरा। घटना के दौरान दोनों युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।
गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बोलेरो वाहन नहर के पानी में डूब गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई जारी है
घटना की जानकारी मिलते ही *तहसीलदार आशीष मिश्रा*
मौके पर पहुंचे और स्थिति की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में राहत कार्य किया गया। वहीं, *चौकी प्रभारी शेषमाणी मिश्रा* से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है
शाम 4 बजे हुआ हादसा धौरहरा नहर किनारे अनियंत्रित हुई बोलेरो
दो युवक सुरक्षित बाहर निकले वाहन नहर में डूबा प्रशासन और पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा.