महावीर जन्म कल्याणक पर नगर में निकला भव्य चल समारोह जुलूस

महावीर जन्म कल्याणक पर नगर में निकला भव्य चल समारोह जुलूस

वैदी जी में विराजमान हुए परमात्मा, भगवान महावीर के जयकारों से गूंजायमान हुआ नगर

महिदपुर रोड भगवान महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के स्वर्णिम अवसर पर चैत्र सुदी तेरस मंगलवार को सकल जैन श्री संघ महिदपुर रोड द्वारा श्री राजेंद्र सुरि ज्ञान मंदिर से सुबह 9:00 बजे परमात्मा के गगन भैदी जयकारों के साथ भव्य चल समारोह जुलूस निकला गया। जिसमें सुमधुर बैंड, ढोल नगाड़े वैदी जी में बाल रूप में विराजमान परमात्मा प्रभु महावीर, पुण्य सम्राट एवं गुरुदेव, भगवान का रमणीय रथ सैकड़ो श्रावक श्राविका सफेद एवं केसरिया चुनरी के आकर्षक परिवेश में परमात्मा की जय जयकार लगते हुए चल रहे थे सभी समाजजन, एवं खास करके तरुण युवाओं ने परमात्मा के जन्मोत्सव पर सुमधुर स्तवन बजे कुंडलपुर में बधाई, वीर भज ले रे भाया वीर भज ले आदि भजनों पर नाचते गाते गरबा नृत्य हुए चल समारोह जुलूस को अत्यधिक शोभायमान कर रहे थे जगह-जगह समाज जनों एवं पोरवाल, सिख अन्य समाज द्द्वारा परमात्मा की मंगल गहुली कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया ।सभी समाज जन आपस में उत्साह पूर्वक एक दूसरे को प्रभु जन्म उत्सव की बधाई दे रहे थे जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों का परिभ्रमण करने के 2 घंटे पश्चात श्री सुविधि नाथ जैन मंदिर पहुंचा जहां पर परमात्मा एवं गुरुदेव की मंगल आरती समाज के महानुभावों द्वारा चढ़ावे का लाभ लेकर की गई पश्चात सकल जैन श्री संघ एवं आगंतु महानुभावों के साधार्मिक वात्सल्य का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया दोपहर में 1:30 बजे अ.भा महिला परिषद महिदपुर रोड द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महापूजन का सुंदरतम आयोजन सुमधुर संगीत भक्ति गीतों एवं संस्कृत के श्लोकों के माध्यम से किया गया 2 घंटे चली पूजन को भक्ति भाव पूर्वक विधि विधान से पढ़ाई गयी। रात्रि में पाठशाला के बच्चों द्वारा व सामूहिक भक्ति एक शाम प्रभु महावीर के नाम भक्ति संध्या एवं महा आरती का आयोजन किया गया। मंगलकारी स्वर्णिम अवसर पर सकल जैन श्री संघ क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बौस, जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरड़िया , नवयुवक महिला बहु, तरुण बालिका परिषद में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया उक्त जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने दी.