रामपुर नैकिन में धड़ल्ले से गौ तस्करी! वार्ड नंबर 7 बना ‘हॉटस्पॉट’, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल .सीधी.

रामपुर नैकिन में धड़ल्ले से गौ तस्करी! वार्ड नंबर 7 बना ‘हॉटस्पॉट’, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल .

मंगल भारत।रामपुर नैकिन (सीधी) :के नगर परिषद वार्ड क्रमांक 7 से एक बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जहां कथित रूप से गौ तस्करों का नेटवर्क बेखौफ तरीके से सक्रिय बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों और बच्चों का आरोप है कि यह खेल कोई नया नहीं, बल्कि वर्षों से चलता आ रहा है और अब और भी तेज हो गया है।
सबसे बड़ा सवाल:
क्या यह सब शासन-प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है या फिर किसी के संरक्षण में?
सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में रामकुमार साहू के संरक्षण में गौ-तस्करी होने की चर्चाएं तेज हैं। वहीं एक अन्य रामकुमार नामक व्यक्ति की भूमिका को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।
अब मामला और गंभीर तब हो गया जब यह बात सामने आई कि
गौ सेवा समिति अध्यक्ष रामपुर नैकिन गौरव सिंह, पत्रकार तेज बहादुर, मनोज द्विवेदी और जनता के शुभचिंतक हरि मिश्रा — जो इस पूरे मामले में सच के साथ खड़े हैं — उनके ऊपर कथित रूप से लालच और दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।
जनता का कहना है:
“जो लोग सच के लिए लड़ रहे हैं, उन्हें ही दबाने की कोशिश की जा रही है — यह बेहद चिंताजनक है।”
महत्वपूर्ण: इन सभी आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन लगातार सामने आ रही बातें प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
अब देखना यह होगा:
क्या प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाएगा या फिर दबाव में आकर मामला दबा दिया जाएगा?
जनता की मांग:पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच हो दबाव बनाने वालों की पहचान हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो सच को दबाने की हर कोशिश नाकाम होनी चाहिए — क्योंकि अब जनता जाग चुकी है!