मप्र हाईकोर्ट में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अपील
पर सुनवाई हुई। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की कोर्ट ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद एमपी एमएलए भोपाल कोर्ट से मामले से जुड़ा रिकॉर्ड तलब किया है। केस की सभी ऑर्डर कॉपी भी मांगी हैं। कोर्ट ने कर्तिकय सिंह चौहान को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए है। अगली सुनवाई अब 4 मई को होगी। बता दें, राहुल गांधी ने याचिका में पूर्व मंत्री शिवराज के बेटे कार्तिकेय द्वारा दायर मानहानि केस को चुनौती दी है। कार्तिकय सिंह ने एमपी एमएलए कोर्ट में मानहानि का केस दायर कर 2018 में झाबुआ की चुनावी सभा में राहुल के द्वारा कथित तौर पर उनका नाम पनामा पेपर्स लीक से जोड़ने से छवि को नुकसान होना बताया था।