प्रशासनिक अधिकारी के पास जूता होना चाहिए, ये मारने नहीं, दिखाने वाला हो

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि
प्रशासनिक अधिकारी के पास जूता होना चाहिए, ये जूता दिखाने के लिए हो, मारने के लिए नहीं। उन्होंने भगवान राम के वनवास पर जाने के दौरान भाई भरत को खड़ाऊ देने का प्रसंग भी सुनाया। राम चाहते तो एक बाण दे सकते थे या कोई और वस्तु, लेकिन राज्य चलाने के लिए खड़ाऊ दिए। विजयवर्गीय ने यह बात गुरुवार को भौरी स्थित सुंदरलाल पटवा राष्ट्रीय नगर प्रबंधन संस्थान में शहरी सुधार कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने अपने करीब दो घंटे के भाषण में इंदौर के मेयर रहने के संस्मरण सुनाए और नगरीय सुधार तथा विकास के लिए तमाम टिप्स दिए। विजयवर्गीय ने कहा कि अपने पावर का उपयोग शहर के सबसे बदमाश लोगों पर करें। मैं जब मेयर था तो खड़े रहकर अपने सामने अवैध निर्माण तुड़वा दिए। शहर के नागरिकों को नियम से चलना सिखा दिया।