कोई भी पशु खुल्ला नहीं छोड़े — नपा नागदा
नागदा निप्र – नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा विगत कुछ दिनों से मुनादी करवा कर शहर के आवारा पशुओं को गौशाला में छोड़ने का कार्य जारी है पिछले तीन-चार दिन से जब से मुहिम प्रारंभ की गई है शहर से पशुओं का दिखाना लगभग कम हो गया है इससे सीधा-सीधा यह प्रतीत होता है कि शहर में घूमने वाले पशु ज्यादातर आवारा नहीं है वह किसी ने किसी के पालतू है और जब नगर पालिका द्वारा इस मुहिम के तहत कुछ पशुओं को गौशाला में छोड़ा गया तब वहां कई पशु मालिक गौशाला में पहुँच कर उन आवारा पशुओं को अपना पशु बता रहे हैं और गौशाला में रसीद कटवा कर पुनः अपने घर ले जा रहे हैं ताज्जुब की बात तो यह है एक पशु मालिक में यह कहा कि मैं दो दिन बाहर गया था और अब दो दिन बाद ज़ब उन्हें पता चला की इनके पशु को नपा की टीम ने पकड़कर गौशाला में बगेज दिया हैं तब ये वहा लेने पहुंचे इसका मतलब यह है कि पशु मालिक को अपने पशु की जरा भी चिंता नहीं है वह बाहर जा रहे हैं तब भी अपने पशु को अपने घर में नियत स्थान पर नहीं बांध रहे हैं | नगर पालिका प्रशासन लगातार ऐसे पशु मालिक को सुचना कर मुनादी कर निवेदन कर रहा है कि कोई भी पशु मालिक अपने पालतू पशु को शहर में आवारा नहीं छोड़े उन्हें अपने घर में बाँध कर रखे, लगातार नगर पालिका द्वारा इस प्रकार की मुहिम चलाई जा रही है कोई भी पशु शहर में विचरण करते हुए पाया गया तो नगर पालिका की टीम द्वारा उसे गौशाला में छोड़ा जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी पशु मालिक की होगी |