विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर दयाशंकर द्विवेदी द्वारा नगरी निकाय एवं ग्राम पंचायत निर्वाचन के संबंध में मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के संबंध में मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक. सीधी.

मंगल भारत: सीधी :मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल आदेश दिनांक 23 अप्रैल .

2026 के आदेशानुसार नगरी निकाय एवं पंचायत निर्वाचन के संबंध में मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण 2026 के संबंध में प्राप्त दवा आपात निर्वाचन आयोग के द्वारा समस्त वार्ड एवं ग्राम पंचायत में प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की गई है जिन्हें 15 से 25 मई 2026 तक दावा आपत्ति प्राप्त करनी है मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाने हैं का कार्य प्रक्रिया धीन है जिन मतदाताओं की उम्र 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष हो चुकी है उनका नाम जोड़ा जाएगा एवं नाम विलोपन के संबंध में प्राप्त दावा आपत्ति का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निराकरण करते हुए विलोपित किया जाएगा साथ ही संशोधन की कार्यवाही भी की जाएगी जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उपरोक्त प्रक्रिया के संबंध में आम जनों तक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सूचना पहुंचाने की अपील की गई है जिसका प्रचार-प्रसार विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर दयाशंकर द्विवेदी द्वारा नगरी निकाय एवं ग्राम पंचायत में किया जा रहा है