रामपुर नैकिन में महिला ने लगाई न्याय की गुहार, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप.

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ममदर बस्ती की एक महिला ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
महिला द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि विगत कई दिनों से लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
आवेदन में महिला ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में विवाद और बढ़ सकते हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।