मंगल भारत। मप्र सरकार के तबादलों पर लगे प्रतिबंध को केवल

15 दिन के लिए हटाने के फैसले पर कर्मचारी संगठनों ने नाराजगी जताई है। मप्र कर्मचारी मंच ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि तबादलों के लिए कम से कम एक माह की छूट दी जाए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि तबादला नीति जारी होने के बाद पहत्ती बार इतना कम समय दिया गया है। उनके अनुसार, 15 दिन में ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाती, और विभागीय औपचारिकताओं में ही कम से कम 15 दिन लग जाते हैं। ऐसे में कई अधिकारी-कर्मचारी तबादला कराने से वंचित रह जाएंगे।