किशोर भारती प्रशिक्षण वर्ग भोपाल महानगर समापन समारोह सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा सकोरे वितरण के साथ संपन्न हुआ.भोपाल

किशोर भारती प्रशिक्षण वर्ग भोपाल महानगर समापन समारोह सर्वोदय सामाजिक संस्था द्वारा सकोरे वितरण के साथ संपन्न हुआ.

भोपाल :किशोर भारती प्रशिक्षण वर्ग वनवासी कन्या छात्रावास भोपाल महानगर
नवीन सत्र की तैयारी एवं प्रशिक्षण वर्ग 30 मई से 31 मई दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ.कार्यकर्ता विकास,कार्यकर्ता निर्माण, कार्यकर्ता का सर्वांगीण विकास,बस्तियों की समस्याओं का समाधान एवं हमारे संगठन कार्य विस्तार हेतु इस प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से सेवा कार्य को गति प्रदान करने प्रशिक्षण की आवश्यकता नवाचार हेतु यह प्रशिक्षण वर्ग भोपाल महानगर 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर के सामने छात्रावास में संपन्न हुआ जो कि 30मई शाम 6:00 बजे एकत्रीकरण से प्रारंभ होकर द्वितीय दिवस शाम 5:00 तक समापन सत्र एवं 5 सत्रों और एक कार्यशाला के रूप में सम्पन्न हुआ.कार्यशाला में अपेक्षित कार्यकर्ता 13 वर्ष से 18 वर्ष की उम्र के किशोर युवा शामिल हुए महानगर की सभी बस्तीयों से आये किशोर युवाओं की सख्या 68 रही.वर्ग में देशभक्ति गीत वन्देमातरम गीत महापुरुषों की कहानी से ओतप्रोत बोद्धिक भी हुए.मुख्य अतिथि माननीय शिव मंगल जी अध्यक्ष, महानगर सेवा भारती विशेष अतिथि : माननीय हरभजन शिवहरे जी प्रांतीय सदस्य सेवा भारती,माननीय करण कौशिक जी विभाग संयोजक सेवा भारती माननीय शरद भार्गव जी संभाग अध्यक्ष,भोपाल
सर्वोदय सामाजिक संस्था

श्री सत्येंद्र साहू जी उपाध्यक्ष सेवा भारती साकेत मंडल
संयोजक :श्री एस. के. मेहरा जी आयोजक :सर्वोदय सामाजिक संस्था (रजि.)की विशेष उपस्थिति रही.सभी धर्मप्रेमी,समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी बंधुओं की उपस्थिति रही.सर्वोदय सामाजिक संस्था के अध्यक्ष माननीय श्री पंकज जैन जी के विशेष सहयोग से प्राणी सेवा,पर्यावरण संरक्षण एवं अहिंसा के इस जन-जागरण अभियान में अहिंसा महामहोत्सव 2026सकोरे वितरण एवं प्राणी सेवा जागरूकता अभियान भव्य समापन समारोह सर्वोदय सामाजिक संस्था (रजि.) द्वारा आयोजित अहिंसा महामहोत्सव 2026 का समापन सकोरे वितरण एवं प्राणी सेवा जागरूकता अभियान के साथ संपन्न हुआ।पूर्ण कालिक रत्नेश जी भाईसाहब ने सफल संचालन किया. पूर्ण कालिक दीदी सीमा हजारे जी की भी उपस्थिति रही.