मंगल भारत। मानसून ने गुरुवार को बिहार में एंट्री कर ली है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी यह आगे बढ़ गया है। 4 जून को केरलम में एंट्री के बाद से मानसून 8 दिन में 17 राज्यों तक पहुंच चुका है। अगले 2-3 दिनों इसके में उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा पहुंच जाएगा। बिहार के 11 जिलों में सुबह से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। खगडिय़ा में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग झुलस गए। पटना, बक्सर, सुपौल समेत 5 जिलों में घने बादलों से अंधेरा छा गया। लोगों को गाडिय़ों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। यूपी के बरेली, इटावा, सीतापुर और फिरोजाबाद में आंधी-तूफान से चार लोगों की मौत हुई। पंजाब के मानसा में तेज आंधी के दौरान लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। इधर, गुजरात को छोडक़र बाकी सभी राज्यों में प्री-मानसून का असर है।