मंगल भारत।पश्चिम बंगाल की एक सरकारी बिल्डिंग में लगी भीषण

आग में करीब 4,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) जलकर खाक हो गईं। विधानसभा चुनाव के दौरान इन इवीएम मशीन का इस्तेमाल हुआ था। शुभेंदु सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लगी थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि यह सामान्य आग नहीं प्रतीत हो रही है। हम जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई तोड़-फोड़ तो नहीं हुई थी। अभी यह साफ नहीं है कि आग नौवीं और दसवीं मंजिल तक कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि आग सबसे पहले इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई।