उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की हर साल 60 पदों पर होगी नियुक्ति

भोपाल/मंगल भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सीधी भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर शुरू की जा रही है। गृह विभाग ने द्यमध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की नियुक्ति) नियम, 2021द्य में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है। संशोधित नियमों के तहत अब प्रतिवर्ष खेल कोटे से 60 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (एसआई) के 10 और आरक्षक (कांस्टेबल) के 50 पद उत्कृष्ट खिलाडिय़ों के लिए आरक्षित रहेंगे। वर्ष 2021 के बाद पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से शुरू की जा रही है, जिससे खिलाडिय़ों को सरकारी सेवा में अवसर मिलने के साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। संशोधित नियमों में चयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया गया है। अब ओलंपिक, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी भी सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे। पहले मुख्य रूप से पदक विजेताओं को ही प्राथमिकता मिलती थी।
एसआई पद के लिए कौन होगा पात्र
उप निरीक्षक पद पर केवल वे खिलाड़ी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व कप या विश्व चैंपियनशिप जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीता हो या सहभागिता की हो। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी पात्र माने जाएंगे।
आरक्षक पद के लिए पात्रता
राष्ट्रीय खेलों तथा अधिकृत राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी आरक्षक पद के लिए पात्र होंगे। उप निरीक्षक पद की पात्रता पूरी करने वाले खिलाड़ी आरक्षक पद के लिए भी स्वत: पात्र माने जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने इस निर्णय को खिलाडिय़ों के हित में बड़ा कदम बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। सरकार का मानना है कि इससे खिलाडिय़ों को रोजगार के अवसर मिलने के साथ प्रदेश में खेल संस्कृति को भी नई मजबूती मिलेगी। खिलाड़ी जो उप निरीक्षक पद के लिए निर्धारित पात्रता पूरी करते हैं, वे आरक्षक पद के लिए भी स्वत: पात्र माने जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और अधिकृत राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में स्वर्ण, रजत या कांस्य पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी आरक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र होंगे।
नौकरी के साथ तैयारी कर सकेंगे खिलाड़ी
सीएम यादव की यह पहल खिलाडिय़ों के लिए सम्मानजनक रोजगार सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें अपने खेल प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी को निरंतर जारी रखने में भी सहायक होगी। गृह विभाग नए प्रावधानों के तहत खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया नियमित रूप से हर साल आयोजित करेगा। इससे खिलाडिय़ों को स्थायी और संरचित अवसर मिलेंगे। होंगे। यह पहल राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
भर्ती की प्रमुख विशेषताएं
– प्रतिवर्ष पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगी।
– उप निरीक्षक के 10 और आरक्षक के 50 पद सीधे भरे जाएंगे।