चुनावी समय में सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए नेता, इनेक्टिव अकाउंटों पर अब हर पल पोस्ट

प्रदेश में चुनावी दंगल शुरू होते ही अब तक सोशल मीडिया पर सक्रिय न रहने वाले नेता अचानक तेजी से सक्रिय हो गए हैं। कुछ नेताओं ने तो इसके लिए अपनी-अपनी टीम तक तैनात कर दी है। इनमें ऐसे नेता भी शामिल हैं, जिनके सोशल मीडिया पर अकाउंट तो थे , लेकिन वे पूरी तरह से निष्क्रीय थे। इस मामले में शहर के

दोनों मंत्री उमाशंकर गुप्ता और विश्वास सारंग ने तो सोशल मीडिया पर वॉर्ड और बूथ स्तर तक पर टीमों की तैनाती कर दी है तो इसके उलट अब भी शहर के दो विधायक आरिफ अकील और बाबूलाल गौर अब भी सोशल मीडिया से दूर बने हुए हैं। यह बात अलग है कि अभी इन दोनों ही नेताओं को अपने-अपने दलों से टिकट नहीं मिला है। इसी तरह से हाल ही में भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए गए और मौजूदा विधायक रामेश्वर शर्मा और विष्णु खत्री ने तो चुनावी साल शुरु होते ही अपने अपने सोशल अकाउंट अपडेट करने के लिए टीम तैनात कर दी थी। इसी तरह से एक अन्य विधयक व मौजूदा प्रत्याशी सुरेंद्र नाथ सिंह ने तो फेसबुक, ट्वीटर, यू-टयूब, इंस्टाग्राम, मैसेंजर, व्हाट्सप सहित अन्य एप्स के लिए अलग टीम लगा रखी है। वे तीन माह पहले तक खुद ही अकाउंट हैंडल करते थे, लेकिन अब यह जिम्मा आईटी एक्सपर्ट को दे दिया गया है। राजधानी के मौजूदा विधायक-मंत्री सोशल मीडिया के जरिए क्या-क्या जतन कर रहे हैं, पेश है रिपोर्ट –
उमाशंकर गुप्ता, मंत्री, दक्षिण पश्चिम
सोशल मीडिया- फेसबुक और ट्वीटर पर सक्रिय हैं। दो अकाउंट। एक 2013 के पहले का हैं। दूसरा नया है। 5 हजार फ्रेंड हैं। एक पेज भी बना हुआ है। दो साल से ट्वीटर पर सक्रिय, 500 फालोअर्स। 7 महीने पहले ही इसे चालू किया है।
टीम- दो विशेषज्ञ काम कर रहे। डिजाइनिंग के लिए अलग लोग। हर वॉर्ड में अलग-अलग ग्रुप बना रखे हैं। 150 लोगों की टीम को मैदान में उतारा है। यही टीम हर बूथ, वॉर्ड के सोशल मीडिया ग्रुप में काम कर रही है।
विश्वास सारंग, मंत्री नरेला
सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्वीटर, यू-ट्यूब चैनल पर सक्रिय। दो वेरिफाइड पेज भी हैं। 2011 से फेसबुक पर मौजूद हैं। फेसबुक पर 1 लाख फालोअर्स। ट्वीटर पर 2013 से सक्रिय। 31 हजार फालोअर्स है। यू-ट्यूब चैनल भी।
टीम- 8 इंजीनियर, डॉक्टर, आइटी एक्सपर्ट की टीम। हर पोस्ट, ट्वीट पर सारंग सक्रिय। शब्दों, वाक्यों का चयन वे खुद करते। टीम उनके ऑफिस और बंगले से चौबीस घंटे काम कर रहे।
सुरेंद्र नाथ सिंह, विधायक, मध्य
सोशल मीडिया- 6 महीने पहले से सक्रिय। फेसबुक 2013 से अकाउंट। 30 हजार फॉलोअर्स हैं। भारत माता नामक पेज पर 48 हजार 622 सदस्य हैं। ट्वीटर पर 2 साल से सक्रिय। 14700 फालोअर्स है। इंस्टाग्राम पर 6 हजार फालोअर्स।
टीम: 6 विशेषज्ञ की टीम। गंभीर विषयों की पोस्ट वे खुद ही करते हैं और बाकी टीम। मोर्चों के नाम से भी अलग-अलग सोशल मीडिया टीम काम कर रही हैं।
विष्णु खत्री, विधायक बैरसिया
सोशल मीडिया- भोपाल के विधायकों में खत्री सबसे युवा हैं, लेकिन तकनीक से दूर हैं। फेसबुक पर तीन अकाउंट है। करीब 5 हजार फालोअर्स हैं। ट्वीटर पर हाल ही में एक्टिव हुए हैं।
टीम- खत्री की टीम भी इतनी मजबूत नहीं है। वे खुद सक्रिय नहीं होते,लेकिन अब दो लडक़े पोस्ट करने में लगा रखे हैं।
रामेश्वर शर्मा विधायक हुजूर
सोशल मीडिया- फेसबुक पर 2012 से सक्रिय। 42 हजार फालोअर्स। ट्वीटर पर डेढ़ साल से सक्रिय। 22 हजार फालोअर्स। तीन पेज पर डेढ़ लाख फालोअर्स। करीब 7 हजार अलग-अलग तरह के सोशल मीडिया ग्रुप।
टीम- दो सामान्य लोग सक्रिय है। पोस्ट वो खुद करते हैं।
आरिफ अकील, विधायक उत्तर
सोशल मीडिया- फेसबुक पर 2012 से अकाउंट, लेकिन सक्रिय नहीं। फेंस क्लब नाम से पेज, लेकिन सक्रिय नहीं है।
बाबूलाल गौर, विधायक, गोविंदुपरा
2011 से फेसबुक अकाउंट, लेकिन सक्रिय नहीं। टवीटर पर भी अकाउंट 301 फॉलोअर्स हैं, लेकिन 2012 के बाद से सक्रिय नहीं।
खुद ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता हूं। व्यस्तता के कारण अब टीम काम कर रही है। टीम में सक्रिय भले 6 लोग हैं।
सुरेंद्र नाथ सिंह, विधायक, मध्य
मैं ही सक्रिय होकर सोशल मीडिया अकाउंट हेंडल करता हूं। दो लोग मेरे लिए सक्रिय रहते है। 7 हजार व्हाट्सप ग्रुप पर सैकड़ों कार्यकर्ता भी सक्रिय हैं।
रामेश्वर शर्मा, विधायक, हुजूर।