संपूर्ण समाज के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी सपाक्स विस चुनाव

विस चुनाव में उतरने की तैयारी कर चुकी सपाक्स के प्रत्याशी संपूर्ण समाज पार्टी के चुनाव चिन्ह अंगूठी पर अपनी किस्मत आजमाएगें। इसके लिए सपाक्स ने दो दिन पहले संपूर्ण समाज पार्टी से समझौता कर लिया है। जिसकी वजह से अब सपाक्स पार्टी के प्रत्याशियों का चुनाव चिन्ह अंगूठी होगा। सपाक्स अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने इसका ऐलान किया है। वहीं सपाक्स के

प्रांताध्यक्ष केदार सिंह तोमर ने सरकारी नौकरी छोडऩे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे की एक महीने की नोटिस अवधि 31 अक्टूबर को पूरी हो चुकी है। दरअसल सपाक्स पार्टी को अभी चुनाव आयोग से राजनीतिक दल का दर्जा नहीं मिल सका है। इस वजह से इस दल के प्रत्याशियों को पूरे प्रदेश में कोई एक चुनाव चिन्ह मिलना मुश्किल था। इसकी वजह से ही यह रास्ता निकाला गया है। संपूर्ण समाज पार्टी के पास पहले से अंगूठी चिन्ह था। वह भी आरक्षण के विरोध में है। संपूर्ण समाज पार्टी के प्रांताध्यक्ष का पद भी केदार सिंह तोमर को दिया गया जो अभी सपाक्स के प्रांताध्यक्ष हैं। तोमर ने बीते महीने पशुपालन विभाग में अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था इसके लिए एक महीने का नोटिस 31 अक्टूबर तक के लिए दिया गया था।