कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन

सबसे पहले आपके पास आपके साथ

मंगल भारत सीहोर। मप्र राज्य कर्मचारी संघ सीहोर द्वारा प्रकाशित वार्षिक केलेण्डर का विमोचन सरस्वती उमावि में किया गया। संघ के शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश प्रमुख मुरारीलाल सोनी के मुख्य आतिथ्य, डीपीसी अनिल श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास्तव, पं. संतोष शर्मा के विशेष आतिथ्य में व अनिल शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष संतोष जैन संतु द्वारा संपादित कैलेंडर का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। गोपाल सिंह ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया व जिला सचिव ओमप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर मनोज व्यास, मानसिंह मकवाना, महेश माथुर, प्रेम जावरिया, योगेश आर्य, महेंद्र मोहन श्रीवास्तव, गोपाल अग्रवाल, महेंद्र चौहान, दिनेश शर्मा, अंकुर शर्मा, सुंदर राठौर, विनोद उपाध्याय, आनंद चंदेल, महेश शर्मा, बीआर सिंह, गोपाल यादव, नरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। लक्षमण मेवाड़ा, पिताम्बर जोशी, व्हीके मिश्रा, सतीश बैरागी, मुकेश सेन, कैलाश राजपूत, मनोहर परमार, राजेंद्र शर्मा इछावर, महेंद्र ठाकुर, कैलाश पांचाल व चंदू खां पठान आष्टा की कार्यक्रम में उपस्थिति उल्लेखनीय है। अंत में जिलाध्यक्ष संतोष जैन संतु ने आभार व्यक्त किया।