ठंड में एड़ियों के फटने के उपाय-जानिए आयुर्वैदिक दवाई। मझौली संवाददाता रवि शुक्ला

✍️ठंड में एड़ियों के फटने के उपाय
✍️जानिए आयुर्वैदिक दवाई:

✍️मझौली ,संवाददाता रवि शुक्ला
सर्दी के दिनों में स्किन थोड़ी रूखी और बेजान हो जाती है। किसी भी क्रीम या लोशन लगा लें कोई असर नहीं पड़ता। खासतौर पर ठंड आते ही लोगों को एडिय़ां फटने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए वे न जाने कितनी तरह की क्रीम का उपयोग करते हैं, लेकिन वह तो भी असरदार नहीं होती, ऐसे में इसका एक आयुर्वेदिक उपाय है। वो है कपूर। कपूर का उपयोग घरों में पूजा में इस्तेमाल होता है, लेकिन आयुर्वेद में कपूर के तेल का भी बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाता है। ये पुराने जोड़ों और दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए भी बेहतर औषधि है। विशेषज्ञों के अनुसार अगर कपूर का तेल आप पूरी सर्दी एडिय़ों पर लगाते रहे, तो आपकी एडियां कभी नहीं फटेंगी। इसका असर आपको केवल दो दिनों में देखने को मिल जाएगा।
*कपूर के को तेल बनाने की विधि*…….
वैसे तो ये तेल कैंफर ऑयल के नाम से मिलता है, लेकिन इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है। तो इसके लिए आपको नारियल के तेल में कपूर का एक टुकड़ा डालना है, इसके बाद इसे एक डिब्बे में बंद करके रख देना है। रोजाना फटी एडिय़ों पर इसे लगाएं।
*एड़ियों के लिए फायदेमंद कपूर का तेल*…….
दरअसल, कपूर फटी एडियों की दरार को मुलायम बनाकर उन्हें भर देता है। आप एक और आसान तरीका अपना सकते हैं। अगर आप तेल नहीं बना पा रहे हें तो गरम पानी में बस थोड़ा सा कपूर डालकर उसे पैर भिगोने के बाद स्क्रब करें और ऐसा ही कुछ दिनों तक करने से आराम मिलेगा। इसके बाद एडिय़ों पर कोई अच्छी सी क्रीम लगा लें। इस उपाय को पूरी सर्दी अपनाने से आपके एडिय़ों सॉफ्ट एवं मुलायम बनी रहेंगी।