सिंधिया ले रहे पांच घंटे की नींद और चार घंटे दे रहे रोज भाषण

प्रदेश में इस बार कांग्रेस व भाजपा के बीच हो रहे कांटे के मुकाबले में कांग्रेस की ओर से ज्योतिरादिज्य सिंधिया तो भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सर्वाधिक मेहनत करते नजर आ रहे हैं। अपने-अपने दलों की ओर से यह दोनों नेता ही सर्वाधिक यात्रा कर सभाएं कर रहे हैं। चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता


सिंधिया रोजाना हेलिकॉप्टर से औसतन 1000 से 1200 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं। इस दौरान वे रोजना 6 से 8 सभाएं कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। यात्रा के दौरान वे अपने साथ एक बैग रखते हैं, जिसमें चार जोड़ी कपड़े होते हैं। चुनावी सभाओं में खादी का सफेद कुर्ता पायजामा ही पहन रहे हैं। इस पर ब्लैक और ग्रे रंग की जैकेट होती है। वैसे सिंधिया सैंडिल पहनते हैं, लेकिन सर्दी होने के कारण इन दिनों स्पोट्र्स शूज पहन रहे हैं। खास बात यह है कि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान वे महज पांच घंटे की ही नींद ले पा रहे हैं। इस दौरान वे औसतन रुप से रोजाना होने वाली सभाओं में करीब चार घंटे भाषण दे रहे हैं।
यह है उनका डाइट चार्ट
– सिंधिया चुनावी दौरे में अपने साथ टिफिन ले जाते हैं। इसमें रोल की हुई रोटी के अंदर सूखी सब्जी रहती हैं।
– राश्ते में फल व जूस के अलावा ब्रेड जैम लेते हैं। लंच में चार चपाती, उबली सब्जी लेते हैं।
– सिंधिया को भिंडी की सब्जी बहुत पंसद है। जो अक्सर उनके टिफिन में होती है। रात में दलिया खाते हैं। लगातार भाषण से गले को खराब होने से बचाने के लिए वे आयुर्वेदिक दवा साथ रखते हैं।
यह है उनकी दिनचर्या
सुबह 7 बजे जागना, फिर एक घंटे योग और व्यायाम करते हैं।
सुबह 9 बजे लोगों से मुलाकात, प्रमुख नेता और उम्मीदवारों से चुनावी समीकरण पर चर्चा। स्थानीय समस्याओं पर बात करना मीडिया से मुलाकात।
सुबह 9.30 बजे प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरे पर निकलते हैं। रात 10 बजे आखिरी सभा कर लौटते हैं।
रात में ही अगले दिन की प्लाङ्क्षनग करते हैं। इसमें नेताओं से मुलाकात के साथ भाषण में फोकस किए जाने वाले मुद्दों पर मंथन करते हैं।
रात में 2 से 3 बजे ही सोते हैं।