पद्म पुरस्कार – इलैयाराजा , धोनी सहित 85 सम्मानित

देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से मशहूर संगीतकार इलैयाराजा और साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले गुलाम मुस्तफा खान को चुना गया है. खेल जगत से इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जबकि बिलियर्ड्स से पंकज आडवानी को देश तीसरे सबसे बड़े पुरस्कार पद्मभूषण से सम्मानित किया जाएगा. उनके अलावा साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से वेद प्रकाश नंदा, संगीत के क्षेत्र में योगदान देने के लिए अरविंद पारिख तथा शारदा सिन्हा, कला क्षेत्र से लक्ष्मण पई, अध्यात्म से पीएम क्रिसोस्टम, लोक कार्य के लिए रूस के एलेक्जेंडर काडाकिन और आर्कियोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रामचंद्रन नागास्वामी को पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है.

पद्मश्री पुरस्कारों के लिए 73 नामों की घोषणा हुई है. इनमें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले उत्तर प्रदेश के अनवर जलालपुरी के अलावा इसी प्रदेश के लोक कलाकार मोहन स्वरूप भाटिया, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के लिए बिहार के मानस बिहारी वर्मा और झारखंड के दिगंबर हंसदा कुछ प्रमुख नाम हैं.