मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: बुधनी से भाजपा के शिवराज आगे

मध्यप्रदेश चुनाव परिणाम: बुधनी से भाजपा के शिवराज आगे

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार बता दें कि देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम आ रहे है। वहीं बता दें कि सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो गई है। यहां बता दें कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मुख्य पार्टियों में घमासान चल रहा है। वहीं बता दें कि मोदी और राहुल के बीच की जंग ये विधानसभा चुनाव के परिणाम बताएंगे।

मध्यप्रदेश विधानसभा के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। पहले 8 बजे से डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है। पहली ईवीएम 9 बजे खोली गई है। यहां बता दें कि बुधनी से शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के अरूण यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं बता दें कि इसी के बाद वोटों की गिनती में रफ्तार देखे जाने की उम्मीद है। मतगणना के लिए लगभग 15 हजार अधिकारी लगाए गए हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक मतगणना का काम लगभग 22 राउंड तक चलेगा। मॉकपोल को छिड़े विवाद को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक गड़बड़ी की शिकायत वाली ईवीएम के मतों गिनती वीवीपैट की पर्चियां गिनकर की जाएगी।

गौरतलब है कि भाजपा और कांग्रेस के साथ ही अन्य पाट्रियों में भी जमकर घमासान चल रहा है। वहीं बता दें कि भाजपा की इस समय स्थिति सोचनीय हालत में चल रही है।