Mp election live updates: नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व विधानसभा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सहित कांग्रेस के ये बड़े चेहरे प्रतिद्वंदियों से पीछे

सतना. विधानसभा चुनाव-2018 के शुरुआती रुझान में कांग्रेस मध्य प्रदेश की 230 में से 110 पर सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 108 सीटों पर आगे है। कुछ ऐसी ही स्थिति विंध्य की 30 सीटों पर है। यहां भापजा 14 सीट तो कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों पर बसापा व एक सीट पर समाजवादी पार्टी आगे है। लेकिन कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है क्षेत्र के तीन बड़े चेहरे शुरू से ही प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से पीछे चल रहे हैं।
सबसे पहले बात करें तो सीधी जिले की चुरहट विधानसभा क्षेत्र की तो यहां कांग्रेस के दिग्गज व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भाजपा प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी से 1112 वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी रामखेलावन पटेल से करीब 2 हजार वोटों से पीछे हैं। सबसे बुरी स्थिति पवई में कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मंत्री मुकेश नायक की है। वे यहां तीसरे स्थान पर हैं। सर्वाधिक वोटे प्रहलाद 14741 सपा के भुवन विक्रम सिंह 7547 एवं कांग्रेस के मुकेश नायक 6557 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं।
सतना के सातों विधानसभा का रुझान 5th राउंड।
3 सीटों पर कांग्रेस 3 सीट पर बीजेपी 1पर bsp आंगे।
61चित्रकूट 5th
कांग्रेस 9227 वोट से आगे चल रही
कांग्रेस – 19779
बीजेपी – 10507
बीएसपी – 4699
62 रैगांव 5th
भाजपा 6380 बोट से आगे चल रही
कांग्रेस 11997
बीजेपी 18377
बीएसपी 2316
63 सतना 5th
कांग्रेस 896 वोट से आगे चल रही
कांग्रेस 12439
बीजेपी 11178
बीएसपी 11543
64 नागौद 5th
कांग्रेस 3146 वोट से आगे चल रही
कांग्रेस 14389
बीजेपी 11243
65 मैहर 5th
बीजेपी 701 वोट से आगे चल रही
बीजेपी – 12311
कांग्रेस 11610
66 अमरपाटन 5th
बीजेपी 1521 वोट से आगे चल रही
कांग्रेस 14321
बीजेपी 15842
बीएसपी 9462
67 रामपुर बघेलान 4th (5th पेंडिंग)
Bsp 1008 वोट से आगे चल रही
कांग्रेस – 8784
बीजेपी – 9205
बीएसपी – 10213