संपदा संचालनालय ने नेताओं से वसूला 42 लाख का किराया

लंबे समय से सरकारी बंगलों में रहने वाले नेताओं से किराए वसूलने में असहाय साबित हो रहा संपदा संचालनालय आखिर किराया वसूलने में सफल हो गया है। चुनावी मौसम ने संपदा के अफसरों ने एक दर्जन से अधिक नेताओं से 42 लाख 65 हजार से अधिक की वसूली करने में सफलता पायी है। दरअसल चुनाव मे प्रत्याशी बनने के लिए एनओसी जरुरी होती है। इसी का फायदा उठाते हुए संपादा के अफसरों ने यह किराया वसूला है। इस दौरान 14 नेताओं ने यह वसूली की गई है। यह वे नेता हैें जिन्होंने अपने रसूक के चलते सालों से

किराया नहीं दिया था। इन नेताओं में भाजपा नेता सुरेंद्र पटवा, जगदीश देवड़ा, मीना सिंह, रंजना बघेल, नानाभाऊ माहोड़, नीना विक्रम वर्मा, दिलीप सिंह शेखावत शामिल हैं। इस दौरान अब तक सबसे अधिक बकाया राशि 13 लाख 12 हजार रुपए फूल सिंह बरैया से वसूली गई है। कई नेताओं ने 2013 के चुनाव के समय से ही किराया नहीं भरा था। इस बार चुनाव में एनओसी लेने आए नेताओं को बकाया राशि जमा करने की मजबूरी बन गई।
बसपा पर सर्वाधिक राशि बकाया
फूल सिंह बरैया की पार्टी को बतौर अध्यक्ष आवंटित बंगले पर पेनल्टी के कारण मोटी रकम बकाया हो गई। इसे न चुकाने का दबाव बनाया गया, लेकिन संपदा संचलनालय ने स्पष्ट कह दिया कि जब तक किराया नहीं चुकाया जाएगा, एनओसी नहीं मिलेगी। साथ ही यह भी हिदायत दी कि ज्यादा दबाव बनाया जाएगा तो नकारात्मक टीप के साथ एनओसी दे दी जाएगी, जिसके चलते प्रदेशभर में पार्टी किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ पाएगी। इसके डर से बरैया की पार्टी ने बिना किसी दबाव के बकाया राशि जमा कर दी। इसी तरह बहुजन समाज पार्टी को कार्यालय के लिए आवंटित आवास पर भी 17 लाख रुपए बकाया है। बसपा पदाधिकारियों ने किराया जमा करने के बजाय शासन में अपील लगा दी, जिसका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया, लेकिन एनओसी दे दी थी।
इनसे से हुई वसूली
– बसपा से 4 लाख (17 लाख दांडिक किराया बकाया)
– रंजना बघेल से 3.17 लाख
– सुरेंद्र पटवा-सुंदरलाल पटवा से 1 लाख 66 हजार
– मीना सिंह से 3.93 लाख
– नाना भाऊ माहोड़ से 3.17 लाख
– जगदीश देवड़ा से 2.55 लाख
– मोहन सिंह यादव से 4 लाख
– वीरसिंह पंवार से 1.50 लाख
– नारायण त्रिपाठी से 1. 91 लाख
– विजयपाल सिंह से 1.44 लाख
– सुरेंद्रनाथ सिंह से 1.44 लाख
– नीना विक्रम वर्मा से 3.19 लाख
– दिलीप सिंह शेखावत से 81 हजार रुपए