नाथ मंत्रिमंडल में दो दर्जन मंत्री हो सकते हैं शामिल

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब कमलनाथ अपने मंत्रिमंडल के गठन की तैयार में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि उनका मंत्रिमंडल चार दिन बार 24 दिसंबर को शपथ ले सकता है। इसमें करीब दो दर्जन मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की संभावना है। जिसमें कैबिनेट के अलावा राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसको अंतिम रुप देने के लिए कमलनाथ आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। जहां वे पार्टी के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर मंथन करेंगे। इसके बाद तैयार की गई सूची पर हाईकमान की मंजूरी ली जाएगी। राजनीतिक हलकों में बनने वाले मंत्रियों एवं उन्हें मिलने वाले विभागों की चर्चा भी होने लगी है। सूत्रों का

कहना है कि कुछ वरिष्ठ विधायकों ने विभागों को लेकर अपनी मर्जी से कमलनाथ को अवगत करा दिया है। इसके साथ ही जिन विधायकों को मंत्री बनाए जाने की संभावना है उनको मिलने वाले विभागों को लेकर अटकलों का दौर जारी है।


-ग्वालियर चंबल अंचल
नाम विभाग
डॉ. गोविंद सिंह- सहकारिता एवं कृषि कल्याण
केपी सिंह- आबकारी और सेल्स टैक्स
प्रद्युम्र तोमर- उद्योग एवं वाणिज्य
इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
लक्ष्मण सिंह- वन एवं पर्यावरण
जयवर्धन सिंह- तकनीकी शिक्षा
-विंध्य अंचल
बिसाहूलाल सिंह- आदिम जाति कल्याण
कमलेश्वर सिंह- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसं यक कल्याण
फुंदेलाल मार्कों- कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग
-मध्यभारत अंचल
आरिफ अकील- खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
पीसी शर्मा – स्कूल शिक्षा
प्रभुराम चौधरी- अनुसूचित जाति कल्याण
-निमांड अंचल
बाला बच्चन- खनिज संसाधन, लोकसेवा प्रबंधन, जन शिकायत निवारण
सचिन यादव- राजस्व एवं पुनर्वास विभाग
विजयलक्ष्मी साधौ- खेल और युवक कल्याण
उमंग सिंगार- विज्ञान और टेक्नालाजी, पशुपालन
-मालवा अंचल
सज्जन सिंह वर्मा- नगरीय प्रशासन, संसदीय कार्य, जनसंपर्क
जीतू पटवारी- सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन
तुलसी सिलावट- राजस्व विभाग
हुकुुम सिंह कराड़ा- वित्त वाणिज्यकर, योजना, आर्थिक एवं सां ियकी
-निर्दलीय
सुरेंद्र सिंह शेरू- संस्कृति एवं पर्यटन
प्रदीप जायसवाल- उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, मछुआ कल्याण, मत्स्य विभाग
-बुंदेलखंड अंचल
गोविंद सिंह राजपूत- पंचायत एवं ग्रामीण विकास
बृजेंद्र सिंह राठौर- लोक निर्माण विभाग
विक्रम सिंह नातीराजा- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
महाकौशल अंचल
तरुण भनोट- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा
एनपी प्रजापति- ऊर्जा एवं नवकरणीय ऊर्जा, खनिज साधन
ओंकार सिंह मरकाम- श्रम, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अद्र्धघुमक्कड़, जनजाति
संजय शर्मा – उच्च शिक्षा
सुखदेव पांसे- जेल एवं नर्मदा घाटी विकास
दीपक सक्सेना- गृह एवं परिवहन विभाग