मुख्यमंत्री ने किसानों को फोन कर पूछा, खाते में आया ऋणमाफी का रुपया, जानिए क्या कहा किसान ने..

मुख्यमंत्री ने किसानों को फोन कर पूछा, खाते में आया ऋणमाफी का रुपया, जानिए क्या कहा किसान ने..

मुख्यमंत्री ने किसानों को फोन कर पूछा, खाते में आया ऋणमाफी का रुपया, जानिए क्या कहा किसान ने..

रायपुर. धान के दाम से समायोजित कर्ज की राशि वापसी शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ किसानों से फोन पर बात की। मुंगेली के एक किसान जगदीश गोस्वामी से उन्होंने पूछा कि, ई बता ऋण माफी के पइसा कुछ जमा होइस, खाता में (यह बताओ ऋण माफी का पैसा खाते में जमा हुआ)। किसान ने बताया, सुबह मैसेज आया तो वह हड़बड़ा गए थे।

उन्हें समझ में नहीं आया कि उनके खाते में इतनी राशि कहां से आ गई। पूछने के लिए वे बैंक गए थे। वहां पता चला कि सरकार ने अपना वादा निभाया है। किसान ने बताया उनके खाते में 2 लाख 12 हजार 750 रुपए की रकम आई है।

चारामा क्षेत्र के एक किसान छन्नूलाल और कवर्धा के डोमन सिंह यादव से भी मुख्यमंत्री ने बात कर उनके खातों में पहुंची रकम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप लोगों से वादा किया था। सरकार उसे पूरा कर रही है। फोन पर बातचीत में मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के लिए भी किसानों का सहयोग मांगा।

मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि गुरुवार को 1276 सहकारी समितियों के तीन लाख 57 हजार किसानों के खातों में एक ही दिन में 1248 करोड़ रुपए ऑनलाइन हस्तांतरित किए गए हैं। धान बेचने के बाद समितियों ने लिंकिंग के तहत किसानों से यह राशि कर्ज की रकम में समायोजित कर ली थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पक्के वादे और नेक इरादे के साथ अपना वचन पूरा कर रही है।

अबतक हुई कर्ज माफी की स्थिति
– वर्ष 2003-04 में 5.44 लाख किसानों की 105 करोड़ रुपए की राशि माफ की गई थी।

– वर्ष 2012 में 47 हजार किसानों के 24 करोड़ 52 लाख रुपए के ऋण माफ हुए थे।
– वर्ष 2015 में 1.90 लाख किसानों के 129 करोड़ 90 लाख रुपए माफ हुए थे।

– वर्ष 2007-08 केंद्र सरकार ने में 2.70 लाख किसानों के 269 करोड़ 89 लाख रुपए माफ किए थे।