भारत जोड़ो यात्रा की मप्र में अगवानी करेगी प्रियंका

मिशन 2023 के लिए कांग्रेस के रणनीतिकारों ने बनाई योजना
-मप्र में राहुल गांधी की तैयारियां जोरों पर.

भोपाल/मंगल भारत।मनीष द्विवेदी। मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस मप्र में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से प्रदेश में चुनावी शंखनाद करेगी। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। पार्टी के रणनीतिकारों को भारत जोड़ो यात्रा को मप्र में भव्य बनाने की रणनीति बनाई है। इसके तहत जिस दिन यात्रा मप्र में प्रवेश करेगी उसकी अगवानी प्रियंका गांधी करेंगी। इसके लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। साथ ही राहुल की यात्रा से मप्र में 5 उपयात्राएं शामिल होंगी।
प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाए गए प्लान के अनुसार प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन कर सकती हैं। अब तक तय तारीख के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मप्र में 24-25 नवंबर को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में मप्र से 5 उपयात्राएं जुड़ेंगी। इन उप यात्राओं की जिम्मेदारी कांग्रेस के नेताओं को दी गई है। खंड़वा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा में ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी। मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक और विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उपयात्राएं निकालेंगे। इसके लिए में जुड़ेगी। जिला प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। विधायक और पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी इन यात्राओं में पदयात्रा करेंगे।
जल्दी फाइनल किया जाएगा कार्यक्रम
मप्र की सत्ता से 15 साल दूर रही कांग्रेस का वनवास साल 2018 में खत्म हुआ लेकिन, ज्योतिरादित्य सिंधिया की 22 विधायकों के साथ बगावत के चलते सरकार गिर गई। अब कमलनाथ मप्र की सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर महीने के अंत में आने की उम्मीद है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने प्रियंका गांधी भी मप्र के दौरे पर आएंगी। पीसीसी में इसका पूरा प्लान बनाया जा रहा है। नेताओं की मानें तो प्रियंका गांधी उज्जैन में भारत जोड़ो यात्रा को ज्वाइन कर सकती हैं। भारत जोड़ो यात्रा के मप्र प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि प्रियंका गांधी के मप्र आने का कार्यक्रम जल्दी फाइनल हो जाएगा।
भारत जोड़ो यात्रा में जुडेंगी उपयात्राएं
जानकारी के अनुसार जो पांच उपयात्राएं निकाली जाएंगी, उनमें से बालाघाट से शुरू होने वाली उपयात्रा सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल हरदा होते हुए खंडवा में भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी। बड़वानी से खरगोन तक आएगी और उपयात्रा में जुड़ जाएगी। वहीं अनूपपुर से उपयात्रा शुरू होकर डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, सीहोर, देवास होते हुए इंदौर में जुड़ेगी। अलीराजपुर से शुरू होकर झाबुआ, धार होते हुए इंदौर में जुड़ेगी। शहडोल से उपयात्रा शुरू होकर उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर होते हुए उज्जैन में जुड़ेगी। भोपाल से सीहोर, कुरावर, पचोर, खुजनेर, नलखेड़ा, सुसनेर में जुड़ेगी। जबकि जावद(नीमच) से शुरू हुई यात्रा मल्हारगढ़, मंदसौर, रतलाम, खाचरोद होते हुए उज्जैन में जुड़ेगी। भानपुरा (मंदसौर) से शुरू हुई यात्रा सुवासरा, महिदपुर होकर उज्जैन में जुड़ेगी। सिंगरौली से सीधी, रीवा, सतना पन्ना, छतरपुर तक, निवाड़ी, ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर तक, छतरपुर से सागर, विदिशा, राजगढ़ होते हुए आगर मालवा में ये यात्रा जुड़ेगी। वहीं भिंड, दतिया से शिवपुरी – मुरैना से ग्वालियर, शिवपुरी – श्योपुर से शिवपुरी – शिवपुरी से अशोकनगर, गुना, राजगढ़ होकर आगर मालवा में ये यात्रा जुड़ेगी।
हर विस में निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा
मप्र में भारत जोड़ो यात्रा के समन्वयक और विधायक पीसी शर्मा ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उपयात्राएं निकालेंगे। इसके लिए जिला प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। विधायक और पूर्व विधायक, विधानसभा प्रत्याशी इन यात्राओं में पदयात्रा करेंगे। मप्र के अलग- अलग जिलों और विधानसभाओं में निकलने वाली उपयात्राओं में शामिल होने वाले नेताओं से ये पूछा जा रहा है कि वे कितने किलोमीटर की पैदल यात्रा करने में सक्षम हैं। नेताओं की सहमति मिलने के बाद उपयात्रा में चलने वाले यात्रियों की सूची फाइनल की जाएगी।
खंडवा, इंदौर, उज्जैन, आगर में होंगे बड़े समागम
मप्र के 52 जिलों में कांग्रेस की भारत जोड़ो की उपयात्राएं 35 दिन में 6021 किमी की यात्राएं करेंगी। यह उपयात्राएं बाद में राहुल गांधी की यात्रा में समाहित हो जाएंगी। यह 230 विधानसभा क्षेत्रों में भी जाएंगी। अब तक तय तारीख के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से मप्र में 24-25 नवंबर को प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की इस यात्रा में मप्र से 5 उप यात्राएं जुड़ेंगी। इन उप यात्राओं की जिम्मेदारी कांग्रेस के नेताओं को दी गई है। खंड़वा, इंदौर, उज्जैन, आगर मालवा में ये सभी उपयात्राएं भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ेंगी।