जी20 सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, यूएन जैसी संस्थाएं यूक्रेन युद्ध रोकने में विफल रही.
पीएम नरेंद्र मोदी 17वें जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली में हैं। बाली के अपूर्व केम्पिसंकी होटल में शिखर सम्मेलन हो रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने पीएम का जोरदार स्वागत किया। पीएम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। मोदी ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध पर खुलकर अपनी बात रखी। मोदी ने कहा कि कोरोना और रूस-यूक्रेन युद्ध ने विश्व में तबाही मचाई है। हमें युद्ध विराम का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है। कोविड के बाद के लिए एक नई विश्व व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी हमारे कंधों पर है। शांति, सद्भाव और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस और सामूहिक संकल्प दिखाने की आवश्यकता है। विश्वास है कि जब जी20 गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी की पवित्र भूमि में मिलेंगे, तो हम दुनिया को शांति का एक मजबूत संदेश देने के लिए सहमत होंगे। मोदी ने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि हमें यूक्रेन में युद्ध विराम और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का रास्ता खोजना होगा। पिछली सदी में विश्व युद्ध ने दुनिया में कहर बरपाया था, जिसके बाद उस समय के नेताओं ने शांति का रास्ता अपनाने का गंभीर प्रयास किया। अब हमारी बारी है।
प्रदूषण को लेकर हरियाणा सरकार ने दिल्ली से 5 किमी दायरे में स्टोन क्रेशर पर रोक
हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे राज्य के क्षेत्र में स्टोन क्रसर पर रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने यह कदम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण पर छिड़े घमासान के बीच उठाया है। हरियाणा में अब दिल्ली के पांच किलोमीटर के दायरे में कोई स्टोन क्रशर संचालित नहीं किया जा सकेगा। नगर निगमों के दो, परिषद और पालिकाओं के एकऔर गांवों की आधा किमी की सीमा में स्टोन क्रशर को अनुमति नहीं हरियाणा सरकार के आदेश के अनुसार, नगर निगमों के दो किलोमीटर, नगर परिषद और पालिकाओं के एक किलोमीटर और गांवों की आधा किलोमीटर की सीमा में कोई स्टोन क्रशर संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। अवैध खनन को रोकने के लिए खनन क्षेत्र और छोटी पहाड़ी के आधा किलोमीटर के दायरे में स्टोन क्रशर चलाने पर पाबंदी लगाई गई है ताकि खनन सामग्री में हेराफेरी न की जा सके।
विश्व में सड़क दुर्घटना से भारत में सर्वाधिक मौतें, सुरक्षित यातायात बड़ी चिंता
क्या इस सच से आप वाकिफ हैं कि देश में हर वर्ष डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जिंदगी गंवा देते हैं क्या इस सच से भी आप वाकिफ हैं, भारत में हर तरह की आपदा से वर्ष भर में जितनी मौतें होती हैं, उससे कई सौ गुणा ज्यादा मौतें सड़कों पर होती हैं संभव है आप सब इस सच्चाई को जान भी रहे हों लेकिन क्या कभी सोचा, इन्हें कैसे रोका जा सकता है असमय काल के गाल में समा रहे युवाओं, किसी परिवार की रीढ़ के सड़क पर कुचलने से पीछे छूटे परिवार के जीवन में छाया अंधियारा आप को भी झकझोरता तो होगा ही। कभी-कभी तंत्र पर क्रोध आता होगा, तो कभी-कभार खुद को बेबस महसूस करते होंगे। तो फिर सवाल उठता है कि क्या सड़कों पर बहुमूल्य जिंदगियों के साथ यह दुर्घटना रूपी खूनी सिलसिला यूं ही अनवरत चलता रहेगा अथवा तंत्र से लेकर गण तक को सचेत होकर इस पर रोकथाम के लिए कोई सामूहिक प्रयास शुरू करने चाहिए बस ‘इन भागती दौड़ती सड़कों पर’ महाअभियान के जरिए हम एक इमानदार प्रयास करेंगे मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए। जन सरोकारीय पत्रकारिता जागरण की थाती है और यह महाअभियान उसी का एक हिस्सा है।
मिजोरम में पत्थर की खदान ढहने से बिहार के 8 मजदूरों की मौत, 4 की तलाश जारी
मिजोरम में सोमवार को एक पत्थर की खदान धंसने से बिहार के 8 मजदूरों के शव मंगलवार को बरामद किए गए। 4 अन्य मजदूरों की अभी भी तलाश जारी है, जिनके अभी भी फंसे रहने की आशंका है। मिजोरम में सोमवार को एक पत्थर की खदान धंसने से बिहार के एक दर्जन मजदूर फंस गए। सूत्रों के मुताबिक, हनथियाल जिले के मौदढ़ गांव में एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर खदान में काम कर रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। हनथियाल जिले के अतिरिक्त उपायुक्त, सैजिकपुई ने एएनआई को बताया, “मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने के बाद 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। यह घटना हनथियाल जिले के मौदढ़ इलाके में दोपहर करीब 3 बजे हुई।” पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने कहा कि बचाव अभियान जारी है और शाम साढ़े सात बजे तक किसी भी व्यक्ति को मलबे से नहीं बचाया गया है।