भगवान श्रीकृष्ण पर महामंडलेश्वर कुमारस्वामी की विवादित टिप्पणी

भगवान श्रीकृष्ण पर महामंडलेश्वर कुमारस्वामी की विवादित टिप्पणी.

अब निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी की भगवान श्रीकृष्ण के चरित्र पर टिप्पणी सामने आई है। इसका वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के संतों ने कुमारस्वामी पर प्रतिबंध लगाने और महामंडलेश्वर पद से हटाने की मांग की है। राजस्थान के महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी गुरुदेव के नाम से जाने जाते हैं। वायरल वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं जिसमें वे कह रहे हैं कि चरित्रहीन कौन है? भगवान कृष्ण। 1 शादी कर ली, 2 कर ली, 15 कर ली, 16 कर लो… बहुत है, कितनी कर ली? 16000… ये कोई चरित्र है। उज्जैन के संत महामंडलेश्वर सुमनानंद ने कहा कि सनातन क्षेत्र में कार्य करने वाले ही सनातन के विपरीत बयान दे रहे हैं। ब्रह्मर्षि कुमारस्वामी 25-30 साल से धर्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। आश्चर्य की बात यह है कि वे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं और भगवान कृष्ण को चरित्रहीन कह रहे हैं। मैंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को पत्र लिखा है कि चारों कुंभ में इनका आना निषेध करें। इनकी महामंडलेश्वरी खत्म करना चाहिए। हालाङ्क्षक हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

तीन सी कर्ज, क्राइम और करप्शन का बजट: जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मप्र सरकार के दो बजट है। एक बजट जो सरकार को जनता को बताना है। डॉ. मोहन यादव सरकार का यह दूसरा बजट आया है, पिछले छह महीने ने सरकार ने अपने संकल्प पत्र के वादे अनुसार कोई काम नहीं किया। मप्र में तीन सी की सरकार है, जिसने कर्ज, क्राईम और करप्शन से अपना नाता जोड़ा है। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार 3 लाख 79 हजार करोड़ के कर्ज में है, जिसमें 45 हजार करोड़ हर वर्ष ब्याज की देनदारियां देनी होती हैं। इतना ही नहीं लाड़ली बहना को 1200 रुपए देने के लिए 90 हजार करोड़ की अतिरिक्त राशि चाहिए, बजट में इसका पैसा या तो मोदी सरकार के रहमोकरम से, या संपत्तियां बैचकर या कर्ज लेकर पूरा किया जाएगा।

नया बजट प्रदेश को विकसित बनाएगा: विष्णुदत्त शर्मा
बजट का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 3 लाख, 65 हजार, 67 करोड़ रुपए का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक बजट है। यह बजट कुशल आर्थिक प्रबंधन की मिसाल है। यह बजट मध्यप्रदेश के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ समाज के हर वर्ग को ताकत देने वाला है, जिसमें गरीब कल्याण का ध्यान रखा गया है।

जनता से विश्वासघात वाला बजट: कमलनाथ
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश सरकार का बजट जनता से विश्वासघात वाला बजट है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता और मतदाताओं से जो प्रमुख वादे किए थे, वह सारे वादे वित्त मंत्री के बजट भाषण से गायब दिखाई दिए। प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में बहुत अेंतर है।