रामपुर नैकिन मामला: IG रीवा ने मांगी रिपोर्ट, अब SP सीधी की रिपोर्ट पर टिकी नजर.

मंगल भारत:सीधी (म.प्र.)रामपुर नैकिन में गौ तस्करी और विवादित FIR का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार, IG रीवा रेंज ने अभी SP सीधी से इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है और SP सीधी द्वारा भेजी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। सूत्रों का मानना है कि यदि जांच में गड़बड़ी या पक्षपात सामने आता है, तो आगे बड़े स्तर पर कार्रवाई भी हो सकती है।
इस मामले में आरोप है कि 4 अप्रैल को गौ तस्करी रोकने वालों पर 5 अप्रैल को ही FIR दर्ज कर दी गई, जबकि 8 अप्रैल को खबर प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को भी आरोपी बनाया गया।
अब पूरे मामले में सभी की नजर SP की रिपोर्ट और IG स्तर पर होने वाले अगले फैसले पर टिकी है।