मड़वास क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार, प्रशासन मौन.

सीधी (मध्य प्रदेश), मड़वास।
जिला सीधी के मड़वास क्षेत्र अंतर्गत महखोर एवं आसपास के ग्रामों में बिना लाइसेंस के खुलेआम शराब की बिक्री का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जायसवाल नामक व्यक्ति पिछले कई वर्षों से किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का विक्रय कर रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस एवं आबकारी विभाग को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि संबंधित विभागों की लापरवाही या संरक्षण के चलते यह अवैध कारोबार लगातार फल-फूल रहा है।
अवैध शराब की बिक्री से क्षेत्र का सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है तथा युवाओं पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई कर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए।