बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सोमवार (4 मई) को वोटों

की गिनती होनी है। इन चुनावों में दो चरणों में वोट डाले गए थे और अब इनके नतीजों से यह तय होगा कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की वापसी होगी या फिर भाजपा को पहली बार जीत मिलेगी। हालांकि, एक सीट पर चुनावी प्रक्रिया अभी भी जारी रहेगी। यह सीट है फालता। दरअसल, 29 अप्रैल को हुए चुनावों के दौरान यहां गंभीर चुनावी गड़बडिय़ों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के आरोप लगे थे। तो ऐसे में 294 में से 293 सीटों पर कल काउंटिंग की जाएगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को आदेश दिया कि दक्षिण 24 परगना जिले के फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाए। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा, ताकि यह प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। इस विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती 24 मई को होगी।