कर्नाटक: नदी में डूबने से आठ लोगों की मौत

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले की थट्टे हक्कालु नदी में तेज बहाव में


बह जाने से एक ही परिवार के आठ लोगों की डूबने से मौत हो गई। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं,दो लोग लापता हैं। वहीं ाटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हर मृतक के सबसे परिजन को पांच लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की। दरअसल, शिराली गांव के 14 लोग नदी में मीठे पानी की सीप इकट्ठा करने के लिए उतरे थे, जो स्थानीय समुदायों की ओर से नदी किनारे किया जाने वाला एक मौसमी काम है। इस दौरान वे पानी के स्तर का सही अंदाजा लगाए बिना नदी के गहरे हिस्से में चले गए। जब पानी का बहाव अचानक तेज हुआ तो एक या दो लोग बहने लगे। इसके बाद कुछ अन्य लोग उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए, जिससे और अधिक लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए। आठ के शव बरामद कर लिए गए हैं और दो लापता हैं। मृतकों की पहचान उमेश मनजुनाथ नाइक, लक्ष्मी महादेव नाइक, लक्ष्मी जतप्पा नाइक, लक्ष्मी अप्पन्ना नाइक, लक्ष्मी शिवराम नाइक, ज्योति मस्तम्मा नाइक, मालती नाइक और मस्तम्मा नाइकके रूप में हुई है।