अबोल प्राणी करुणा दिवस पर हुआ सामूहिक आयंबिल तप का अयोजन

अबोल प्राणी करुणा दिवस पर हुआ सामूहिक आयंबिल तप का अयोजन

महिदपुर रोड सकल जैन श्री संघ द्वारा करुणा दिवस पर गुरुवार को अखिल भारतीय राजेंद्र जैन परिषद परिवार के आह्वान पर सामूहिक आयंबिल तप का आयोजन नगर में जैन समाज द्वारा किया गया जिसमें 50 से अधिक घरों के 37 महानुभावों ने सहभागिता कर आयंबिल तप किया । प्राणी मात्र एवं जीवो के प्रति करुणा प्रेम दया भाव को रखते हुए करुणा दिवस पर तप के माध्यम से अबोल प्राणी जीवो को शाता पहुंचाने का करुणामय कार्य जैन समाज महिदपुर रोड द्वारा किया गया जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी महानुभावों को आयंबिल तप कराने का मंगलकारी लाभ लाभार्थी अलका जितेंद्र कोचर ,प्रतिभा सुनील भंडारी, अंगूरबाला राकेश कोचर परिवार द्वारा लिया गया श्री संघ के सभी सम्माननीय अनुभावों द्वारा तपस्वियों काअक्षत कुमकुम से तिलक लगाकर बहुमान कर प्रभावना की गई सभी तपस्वियों की खूब-खूब बारंबार अनुमोदना की गई।साथ ही लाभार्थी परिवार का बहुमान भी जैन श्री संघ द्वारा किया गया।इस मंगलकारी अवसर पर समाज के सभी महानुभावों ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया