मंगल भारत। मई के अंतिम सप्ताह से शुरू हुआ मौसम के मिजाज

में बदलाव जून की शुरुआत में भी अपना कड़ा रुख दिखाने वाला है। देश के एक बड़े हिस्से को झुलसाने वाली भीषण गर्मी पर अब प्री-मानसून की बौछारें पूरी तरह ब्रेक लगाने को तैयार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 1 जून को देश के 19 राज्यों में आंधी-तूफान, मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि का हाई अलर्ट जारी किया है। कुछ राज्यों में 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने देश के जिन 19 राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की कूट चेतावनी जारी की है, उसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के जो इलाके पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ तापमान और लू की मार झेल रहे थे, उनके लिए आगामी कुछ दिन कूट राहत लेकर आएंगे। मौसम विभाग का कहना है कि गरज-चमक के साथ होने वाली इस देशव्यापी मानसूनी हलचल के कारण दिन और रात के तापमान में विधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।