पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को एक ऐतिहासिक और

भावुक कर देने वाला अध्याय जुड़ गया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला और बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार राजभवन में संपन्न हुआ। भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राज्य में नई भाजपा सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में आउसग्राम से विधायक कलिता माझी ने भी राज्यमंत्री पद की शपथ ली। कभी दूसरों के घरों में चूल्हा-चौका सहित अन्य घरेलू सहायिका के रूप में काम कर महज 4000 रुपए महीने कमाने वाली कलिता का यहां तक पहुंचना भारतीय राजनीति में मिसाल बन गया है। ये वही मांझी हैं, जिनके पास शपथ ग्रहण में जाने के लिए एक साड़ी तक नहीं थी। 13 विधायकों को कैबिनेट, तीन को स्वतंत्र प्रभार और 19 को राज्य मंत्री बनाया गया है। इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की संख्या बढक़र 41 हो गई है। सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है।