जूनियर छात्रावास की भूमि पर अतिक्रमण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, प्रशासनिक कार्यवाही पर उठे सवाल.सीधी.

रामपुर नैकिन। सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनिया स्थित जूनियर छात्रावास की भूमि पर कुछ ग्रामीण कर रहे है अतिक्रमण मामला रामपुर नैकिन तहसील के के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधमनिया का सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जहां एक ओर जिला प्रशासन सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कथित संरक्षण में छात्रावास परिसर की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि छात्रावास की भूमि विद्यार्थियों एवं शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखी गई थी, लेकिन वर्तमान में उस पर निर्माण एवं अतिक्रमण की गतिविधियां देखी जा रही हैं। इससे क्षेत्र में असंतोष का माहौल है और लोग प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए तथा यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग से मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चला रहा है तो नियम सभी पर समान रूप से लागू होने चाहिए, ताकि सरकारी भूमि और सार्वजनिक संस्थानों की संपत्ति सुरक्षित रह सके
ग्रामीणों की मांग:
छात्रावास भूमि का तत्काल सीमांकन कराया जाए