मंगल भारत। मुंबई के बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर एक
बीएमडब्ल्यू कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हाईवे पर हुआ यह हादसा इतना खतरनाक था कि कार के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए और गाड़ी के सारे पुर्जे सडक़ पर बिखर गए। हादसा रविवार तडक़े 3 बजे हुआ। कार टिटवाला से बदलापुर की ओर जा रही थी। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर पर पलट गई। कार कई बार पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हादसा इतना खतरनाक था कि शरीर के अंग कई मीटर दूर बिखरे हुए मिले। शवों को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। एक फोरेंसिक टीम ने दुर्घटना स्थल का दौरा किया और सबूत इकट्ठा किए।