6 टाइगरों ने बालासाहेब की असली शिवसेना में आने का फैसला किया: शिंदे

शिवसेना (यूबीटी) के सभी 6 बागी सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल हो गए हैं। इन बागी सांसदों ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मंच साझा किया। सांसद संजय हरिभाऊ जाधव, भाऊसाहेब राजाराम वाकचौरे, ओमप्रकाश भूपालसिंह निंबालकर, संजय दिना पाटिल, संजय उत्तमराव देशमुख और नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर शिंदे के साथ दिखाई दिए। इस घटना को शिवसेना यूबीटी में बड़ी टूट माना जा रहा है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज 6 सांसद हमारे साथ शामिल हुए हैं। इस तरह हमारे साथ यहां 3 संजय हैं। हमारे साथ यहां एक और संजय राठोड (विधायक) भी मौजूद हैं। जब हमारे पास संजय हैं, तो किसी दूसरे संजय की बात करने की जरूरत नहीं है और आप जानते हैं कि मैं किसकी बात कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि आज हम इन सभी 6 कट्टर शिवसैनिक सांसदों का बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे वाली असली शिवसेना में स्वागत करते हैं। आज 6 टाइगर यहां पर हैं।