जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के कर्मचारियों ने रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल, क्षेत्र का बढ़ाया मान
मंगल भारत/रामपुर नैकिन/सीधी। जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का सराहनीय परिचय दिया। जिला अस्पताल सीधी में आयोजित रक्तदान शिविर में जनपद पंचायत के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और लोगों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।
रक्तदान करने वालों में एडीओ सुजीत शुक्ला, जीआरएस अशोक यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने भी रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया इस अवसर पर सभी ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचा सकता है।
स्थानीय लोगों ने जनपद पंचायत रामपुर नैकिन के कर्मचारियों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से न केवल मानवता की सेवा होती है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ती है। कर्मचारियों की इस पहल से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और अन्य लोगों को भी नियमित रूप से रक्तदान करने की प्रेरणा मिलेगी।