कांग्रेस तीन दिन का मौन सत्याग्रह रखेगी, मीडिया का करेगी बहिष्कार

मंगल भारत/भोपाल। उज्जैन जमीन खरीद मामले को लेकर कांग्रेस
ने मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं के बयानों को लेकर मची खींचतान के बाद अब पार्टी इस मामले में पार्टी मीडिया का बहिष्कार करने जा रही है। कांग्रेस के प्रवक्ता तीन दिन तक मौन सत्याग्रह पर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले ने कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े कथित भूमि घोटाले को लेकर प्रदेश भर में व्यापक चर्चा है। बड़ी संख्या में लोग इस मामले पर सोशल मीडिया पर तथ्य और दस्तावेज साझा कर रहे हैं। इसके बावजूद इस मुद्दे को प्रभावी तरीके से जनता तक नहीं पहुंचाया गया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सरकार ने एसआईटी का गठन करके केवल नौटंकी की है। पीसीसी में यहां चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।